फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्चने के बाद भी नहीं मिल रहा है साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका ने शहर के विभिन्न स्थानों में लाखों रुपये खर्च कर वाटर प्यूरीफायर तो लगा दिए। लेकिन रख रखाव के अभाव में अधिकांश प्यूरीफारयर खराब हो गए हैं। जिससे लोगों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शहर के 12 स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर के साथ प्याऊ लगाए थे। देखरेख के अभाव में अधिकांश खराब चल रहे हैं। नगर पालिका सभासद धीरेंद्र परिहार, नितेश वर्मा, नीमा दफौटी, प्रेम सिंह हरड़िया ने वाटर प्यूरीफायर ठीक करने की मांग की है। इधर विभिन्न संगठनों ने भी प्यूरीफायर ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि प्यूरी फायरों के रख रखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित कंपनी की थी। शहर के कुछ प्यूरीफायर खराब चल रहे हैं। इन्हें ठीक करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें