बागेश्वर। राजकीय उच्च प्राथमिक पाठशाला चचई ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बच्चों से ऊंचाई छूने के लिए मेहनती बनने को कहा।
उन्होंने विद्यालय की छत मरम्मत के लिए जिला योजना से धन और बच्चों को एक-एक जोड़ी जूता जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौेके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कपकोट मनोहर राम ने चहारदीवारी और फील्ड निर्माण के लिए पांच लाख रुपया देने की घोषणा की।
प्रधानाध्यापक हरीश थापा ने वार्षिक आख्या पढ़ी। वहां सीआरसी समन्वयक कमल नेगी, ग्राम प्रधान केशव लाल टम्टा, एसएमसी अध्यक्ष पूरन राम, प्रताप राम, आनंद जोशी, उमेश ऐठानी, बृजेंद्र देव, यशवंत पंडा, कमल बनकोटी, खष्टी वर्मा, खड़क राम थे।