फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले, कोहरे के कारण घरों में दुबकने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी/गरुड़। शहर से लेकर गांवों तक पाले और कोहरे के कारण ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ठंड के डर से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सुबह दस बजे तक कोहरे के नहीं छंटने के कारण लोग खासे परेशान हैं। जहां-तहां आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


पाले से पेड़ पौधे झुलस गए हैं। शाक सब्जियों को भी पाले ने अपने आगोश में ले लिया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री जबकि अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। कौसानी और गरुड़ में स्थानीय प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए नगर के मुख्य चौराहों पर आज तक अलाव नहीं जलाए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में शासन प्रशासन के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें