कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने विधानसभा क्षेत्र के प्राइमरी से लेकर इंटर तक के 23 विद्यालयों में फर्नीचर के लिए अपनी निधि से 23 लाख रुपये मंजूर किए हैं। कहा कि फर्नीचर उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ाई में खासी सुविधा होगी।
विधायक भौर्याल ने बताया कि राजकीय प्राइमरी स्कूल सिरालागांव, बासतोली, गुलेर, भैसूड़ी, ठेली, मध्या, ऐठाण, बनलेख, थाला, लीली, सनगाड़, करूली को 50-50 हजार, कुरोली, उडियार 33-33 हजार, उडियार को स्यूनीगांव को 17-17 हजार रुपया, राजूहा सिरालागांव डेढ़ लाख, राउमावि जारती 50 हजार, राइंका गुलेर को डेढ़ लाख, राजूहा धूर, खर्ककानातोली को एक-एक लाख, इंका फरसाली को दो लाख, राइंका भंतोला, राबाइंका ऐठाण, बनलेख डेढ़-डेढ़ लाख, कृषि इंका दोफाड़, सरदार पटेल उमावि चौंरा को एक लाख, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोगिना को 30 हजार फर्नीचर के लिए मंजूर किए हैं।