फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरी महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नान कन्यालीकोट गांव में बृहस्पतिवार सुबह घास लेने जंगल गई एक महिला पहाड़ी से फिसलकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नान कन्यालीकोट गांव की शिखा गढ़िया (26) पत्नी मनोज सिंह गढ़िया मवेशियों के लिए घास काटने नजदीक के जंगल गईं थीं। पहाड़ी में फिसलन के कारण उसका अचानक पांव फिसल गया और वह करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। सूचना मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अथक प्रयत्नों के बाद भी महिला की जान नहीं बच सकी।

डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा खून बहने से उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसे अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की तीन साल की एक बेटी है और पति दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता है। ग्रामीणों ने निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मृतका के परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें