बागेश्वर। अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षकों ने संगीत और योग के गुुर सीखे। उन्हें विद्यालयों में संगीत और योग कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति के टिप्स दिए गए। शिक्षकों को वंदना और शारीरिक अभ्यास को अधिक रुचिकर बनाने के बारे में बताया गया। रविवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में संकुल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानीपुर में प्रशिक्षण लेने वाले संगीत शिक्षक मनोज पाठक ने प्रशिक्षण दिया। इसमें विवेकानंद मंडलसेरा के साथ ही कांडा, काफलीगैर विद्यालयों के शिक्षकों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षक ने बताया कि शिक्षकों को वंदना का स्तर और शारीरिक अभ्यास को सुधारने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और समापन प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने किया। ब्यूरो