फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी डोली में लादकर ले जा रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बालीघाट-पंद्रहपाली-नैकानाखुमटिया मोटर मार्ग की बदहाली के चलते लाहुर घाटी की ढाई हजार की आबादी विकट हालतों में जी रही है। लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए पांच किमी की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों, घायलों को डोली में पांच किमी पैदल लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। आपात हालात में जान का जोखिम बना हुआ है लेकिन कार्यदायी संस्था बदहाल सड़क की सुध नहीं ले रही।
विज्ञापन


निर्माणाधीन बालीघाट-पंद्रहपाली-नैकानाखुमटिया मोटर मार्ग के अवशेष जाख-नैकानाखुमटिया के बीच सड़क निर्माण का काम होना बाकी है। इस बीच पांच किमी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों मेें तब्दील हो चुकी है। सड़क पर वाहनों का चलना तक बंद हो चुका है। सड़क के आसपास बसी लाहूर घाटी की ढाई हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजमर्रा के काम भी बड़ी मुश्किल से हो रहे हैं। ग्रामीण कार्यदायी संस्था और ठेकेदार से सड़क की मरम्मत की मांग उठाते आ रहे हैं लेकिन कार्यदायी संस्था ने अभी तक बदहाल सड़क की सुध नहीं ली है।

जिपं उपाध्यक्ष ने डीएम को बताई समस्या
बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही और अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिपं उपाध्यक्ष ने जल्द से जल्द सड़क पर पैचवर्क के साथ ही पानी की निकासी के लिए नाली बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें