फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौर्याल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विधायक बलवंत भौर्याल ने आपदा क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। भूस्खलन से हुए नुकसान, घरों ओर उपजाऊ खेतों में भरा मलबा और टूटी सड़कों की स्थिति देखी। उन्होंने प्रशासन से राहत कार्य तेजी से शुरू करने, क्षति की भरपाई करने समेत प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। विधायक ने प्रशासन को कार्यदायी संस्थाओं को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भौर्याल ने नगर पंचायत के मंडलसेरा, भुरकुटी, हिचौड़ी, पालीडुंगरा, चखतरी और ऐठाण आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सोमवार रात हुई भीषण बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। प्रभावितों को सुरक्षा का भरोसा दिया। आपदा मद से धन उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। पालीडुंगरा में खतरे की जद में आए घरों की सुरक्षा की योजना तैयार करने को कहा। गधेरों से हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए अपनी निधि से धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आपदा प्रभावित कपकोट-दूणी-सुकुंडा और कपकोट-पोलिंग सड़क का मौका मुआयना भी किया। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ट उप प्रमुख हरीश शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, जिला मंत्री गीता ऐठानी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, लक्ष्मण ऐठानी, मुन्ना कपकोटी और गणेश सुरकाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें