फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ा, जालेख, गडेरा, दूणी और नेली के जंगलों में धधकी आग

विज्ञापन
forest fire shimla
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। झोपड़ा, जालेख, गडेरा, दूणी, नेली के जंगलों में आग धधकी है। जंगलों में लगी आग से तपन बढ़ गई है। आग की लपटों में जहां भारी मात्रा में वन संपदा खाक हो गई है। इसमें वन्यप्राणियों के भी हताहत होने की आशंका है। गहरी धुंध से आंखों में जलन होने लगी है। आग बुझाने के ठोस प्रयास न होने से आग फैलती जा रही है। झोपड़ा, जालेख, गडेरा, दूणी, नेली के जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं। आग से बड़ी संख्या में छोटे-बड़े पेड़, पौधे जल गए हैं जबकि अनेक वन्यप्राणियों के भी हताहत होने की आशंका है। आग बुझाने के ठोस उपाय न होने से जहां जल स्रोतों में पानी की मात्रा कम होते जा रही है। वहीं बरसात में बाढ़-भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से आग बुझाने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें