बागेश्वर। बौड़ी के ग्राम प्रधान मोहन सिंह शुक्रवार को अपनी बाइक से बाजार की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक महिला अचानक सामने से आ गई। ब्रेक लगाते ही फिसलन वाली लोहे के फर्श में बाइक रपट गई। इससे प्रधान के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई।
लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। नगरवासियों का कहना है कि गोमती पुल में फर्श नहीं होने से आए दिन दुपहिया वाहन रपट रहे हैं। उन्होंने एनएच से शीघ्र पुल के फर्श को दुरुस्त करने की मांग की है।