फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी की खड़ी चढ़ाई से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील के मानेधार सामा निवासी महिपाल सिंह कोरंगा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि विभाग की अनदेखी के कारण कई परिवारों को एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महिपाल सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा हर माह बिल वसूला जाता है। जबकि माह में एक-डेढ़ सप्ताह तक पानी की आपूर्ति नहीं होती है। शिकायत करने के बावजूद लाइनमैन द्वारा आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास नहीं किए जाते हैं। इस हालात में ग्रामीणों का अधिकांश समय पानी की आपूर्ति में ही बीत जाता है। घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। महिपाल सिंह ने एसडीएम से शीघ्र जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें