फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मार्च को होगा व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में प्रस्तावित व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आगामी 25 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को रामलीला भवन में बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि समारोह स्वराज भवन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल और महामंत्री नवीन वर्मा सहित प्रदेश इकाई के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। जिले की पुनर्गठित इकाई के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी और महामंत्री अनिल कार्की सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बताया गया कि सम्मेलन में बागेश्वर की सभी इकाइयों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के बाद व्यापार मंडल ने मीडिया कर्मियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अरोड़ा, गौरव कठायत, लक्ष्मी किरमोलिया, नागेश्वरी देवी, देवेंद्र अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें