फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लगाया योजनाओं को क्षतिग्रस्त करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। करुली क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर सड़क का चौड़ीकरण करने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की तमाम योजनाओं को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने इस मामले की शिकायत डीएम और एसपी से करते हुए कहा है कि निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


करुली के ग्राम प्रधान बसंत कुमार सहित भाटनीकोट, खुल्दौड़ी, करुली और तुपेड़ के ग्राम प्रधानों ने कहा है कि द्वारिका कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बालीघाट-दोफाड़ मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया। इससे शाह करुली को जाने वाले लिंक मार्ग की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। तिलाड़ी तोक से करुली की ओर रास्ता एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने मलबे से तिलाड़ी तोक की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने का आरोप भी लगाया है। ग्राम प्रधानों ने कहा है कि करुली बैंड से महता गांव तक कहीं भी सड़क में नाली निर्माण नहीं किया गया है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि कंपनी के हॉटमिक्स प्लांट में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए शौचालय नहीं बनाए गए हैं। इससे नदी में प्रदूषण फैल रहा है। इसकी शिकायत करने पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा डराने धमकाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें