फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को 18 को आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय गो क्रांति मंच की जिला इकाई की बैठक में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गो मंत्रालय की शीघ्र स्थापना करने की मांग को लेकर 18 फरवरी को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित आंदोलन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। आंदोलन का नेतृत्व गो क्रांति अग्रदूत गोपालमणि महाराज करेंगे। कार्यकर्ताओं से आंदोलन की सफलता के लिए शहर से लेेकर गांव-गांव में लोगों से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में मंच के कुमाऊं प्रभारी विश्वंभर दयाल पांडे, गोवर्द्धन तिवारी और शाखाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले बगैर उसे संरक्षण मिलना मुश्किल है। बताया कि आंदोलन में हजारों गो भक्त शिरकत करेंगे।

कुलदीप सिंह नगरकोटी के संचालन में हुई बैठक में गो सेवा धर्मार्थ सेवा संस्थान के कुलदीप नगरकोटी, संरक्षक पंकज मेहता, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष रोहित पंत, युवा वाहिनी के रोहित पंत, बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख विजय परिहार, राहुल कनवाल, शैलेंद्र रौतेला, मनीष कांडपाल, संजय जोशी, चंदन उपाध्याय, पवन कनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें