फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का झगड़ा डीएम दरबार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मन्यूड़ा और पुरड़ा के ग्रामीणों के बीच चल रहा पानी का झगड़ा बुधवार को डीएम के दरबार पहुंच गया। मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में पुरड़ा के ग्रामीणों पर उनके गांव की पीने के पानी की लाइन के ऊपर से अपनी लाइन बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम से पुरड़ा के ग्रामीणों से निर्माण कार्य शीघ्र रोकने के निर्देश देने की मांग की है। कहा कि इस मामले में गत 19 दिसंबर को सीडीओ के सम्मुख हुई वार्ता के बावजूद पुरड़ा के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य जारी रखा है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि निर्माण नहीं रुका तो उन्हें पीने की समस्या से जूझना पड़ेेगा। उन्होंने शीघ्र समाधान न होने पर 19 जनवरी को गागरीगोल में बागेश्वर सड़क पर दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम लगाने को कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान तारा देवी आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें