फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल शिक्षा से नाराज डीएम ने रोका अधिकारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के अंतिम गांव कीमू की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। एकमात्र प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए न तो शिक्षक हैं और न ही एमडीएम बनाने के लिए बर्तन और थालियां। बहुउद्देश्यीय शिविर में जब यह मामला जिलाधिकारी के सामने आया तो उन्होंने सीआरसी और बीआरसी से लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी तक का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन


कीमू बागेश्वर जिले का अंतिम गांव है। इस गांव के निकट स्थित गोगिना में मंगलवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में कीमू के ग्राम प्रधान कीमू ने प्राथमिक पाठशाला की बदहाली बताई। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्कूल में 26 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए बर्तन एवं बच्चों के खाने के लिए थालियां भी नहीं हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ समय पहले एक शिक्षक को भेजा गया था। जिसका चार दिन में ही स्थानांतरण कर दिया गया। शिक्षक न होने पर बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस दूरस्थ क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी भी भौंचक रह गईं। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और विद्यालय की सभी समस्याओं का निराकरण होने तक सीआरसी एवं बीआरसी से लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी तक का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होंगी तब तक अधिकारियों को वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें