बागेश्वर। व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से उपभोग शुल्क लगाए गए यूजर चार्ज का विरोध किया है। प्रकटेश्वर मंदिर में आयोजित प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने नगरपालिका की ओर से उपभोग शुल्क का विरोध किया। व्यापारियों ने उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि नगरपालिका ने बाजार में जो गेट लगाए हैं, वह 10 बजे से 6 बजे तक बंद रहेंगे। उन्होंने सरकार से यतिन वर्मा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, गंगा किरमोरिया, संजय किशोर, उमेश साह, गौरव कठायत, देवेंद्र सिंह, तारा दत्त तिवारी, केशवानंद जोशी, जगदीश कुमार, अनिल साह, उमेश चंद्र, नंदा बल्लभ आदि व्यापारी मौजूद थे।