बागेश्वर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग देहरादून की ओर से प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत छह और 10 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छह दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 से 23 दिसंबर तक जबकि 10 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 दिसंबर से 27 दिसंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कठायतबाडा में आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक कश्मीर साहनी ने समस्त बैंकर्स और रेखीय विभाग के अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी भी कार्य दिवस में आकर प्रशिक्षणार्थियों का मार्ग दर्शन करने का आह्वान किया है।