कपकोट (बागेश्वर)। पर्वतीय वेलफेयर सोसायटी की ओर से भराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को दीपावली पूजन के काम आने वाली सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सोसायटी के कार्यों की सराहना की।
सोसायटी के अध्यक्ष चंदन सिंह ऐठानी ने सभी का स्वागत किया। भूपेंद्र कुमार के संचालन में वहां विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रकाश राम जगरिया, राकेश पांडे, हिमांशु ऐठानी, कांति कोरंगा, मुकेश पांडे, जानकी ऐठानी, मधु ऐठानी, हेमा कपकोटी आदि थे।