बागेश्वर। करुली गांव को जाने वाला मुख्य पैदल मार्ग खतरनाक बना हुआ है। बुधवार को मार्ग से गिरकर एक 75 वर्षीय देवकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने इस स्थान पर शीघ्र सीसी मार्ग बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान बसंत कुमार ने बताया कि यह मार्ग करुली, साह करुली सहित आसपास के तीन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग है। स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। आज तक यह मार्ग नहीं बन पाया है। इस संकरे मार्ग में आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। कहा कि शीघ्र ही मार्ग को ठीक किया गया। ब्यूरो