बागेश्वर। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत चार सितंबर को बागेश्वर आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार सांसद चार सितंबर की सुबह 11 बजे से जिला सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम बाछम की ग्राम विकास योजना की कार्ययोजना के अनुमोदन के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगे। मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सांसद आदर्श ग्राम बाछम की कार्ययोजना सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।