बागेश्वर। स्यांकोट क्षेत्र के लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। वायरल फीवर की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज स्यांकोट में छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया। शिविर में विद्यालय के 215 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 22 बच्चे बुखार, जुकाम, उल्टी दस्त, खांसी और खुजली की समस्या से पीड़ित मिले। सभी बच्चों को दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित जरूरी सलाह भी बच्चों को दी।