कपकोट (बागेश्वर)। खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सुबह 6:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू होकर कपकोट बाजार से भराड़ी, थाना से होते हुए पुन: रामलीला मैैदान में आकर संपन्न होगी।
14 वर्ष से ऊपर के बालक, बालिका वर्ग की इस रेस को मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। क्रॉस कंट्री की तैयारी को लेकर हुई बैठक में क्लब के अध्यक्ष प्रेम पुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष कै. जोगा राम, सचिव राजेंद्र देव और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कपकोटी आदि थे।