फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शीघ्र की जाए ऑर्थोसर्जन की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रिक्त चल रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से चिकित्सा सुविधाओं में सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि संजय साह ने मुख्यमंत्री को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल में बर्न वार्ड की अलग से व्यवस्था करने की मांग भी रखी। जिला अस्पताल में कार्यरत उपनल कर्मियों को आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से भी सीएम को अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए जल्दी कोई कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने, बागेश्वर जिला सहकारी बैंक की स्थापना, अधूरे पड़े सहकारी उपभोक्ता भंडार के भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग की। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में डुंगर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें