बागेश्वर। राइंका बोहाला अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए नरेंद्र सिंह रावत को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के लिए प्रधानाचार्य सतीश चंद्र को पदेन उपाध्यक्ष, किशोर पांडे सचिव, पूरन सिंह असवाल कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नैन सिंह रावत और विशन सिंह मेहता को संरक्षक जबकि सरजीत कुमार, मुकुल बगडवाल, शार्दुल मेहरा, कमल जोशी आदि को सदस्य चुना गया। वहां प्रकाश उपाध्याय, धरम सिंह रावत, बहादुर सिंह मेहता, किशन राम, विनोद कुमार आदि थे।