गरुड़ (बागेश्वर)। खंड विकास अधिकारी गोविंद सिंह बोरा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। विकास खंड सभागार में आयोजित समारोह में कर्मचारी संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बतौर मुख्य अतिथि डीडीओ केएन तिवारी ने शिरकत की। अध्यक्षता मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने की। इस दौरान बीडीओ केडी जोशी, गोपाल सिंह नेगी, भुवन पाठक, आनंद बिष्ट, हीरा सिंह बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख जगदीश कुनियाल, ईश्वर परिहार, बीबी जोशी, बीडीओ बीसी पंत, हरी राम आदि थे। समारोह के बाद बोरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल परिसर में आम का पौधा रोपा।