बागेश्वर। एसएसए के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत गणित और हिंदी के सहायक अध्यापकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जारी है। जिला परियोजना अधिकारी और डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से छात्र-छात्राओं का आदर्श बनने की अपील की।
जिला परियोजना अधिकारी सारस्वत ने सीईओ कार्यालय सभागार और डायट के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित प्रशिक्षण का अनुश्रवण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होेंने रमसा के समन्वयक हेम चंद्र जोशी को प्रतिभागियों को भोजन और आवास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षार्थी शिक्षकों का आह्वान किया कि प्रशिक्षण की बारीकियों को बेहतरीन ढंग से समझें, ताकि उसका लाभ बच्चों तक पहुंचे। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रमोद तिवाड़ी, धर्मानंद जोशी, संजय जनौटी, मदन मोहन पांडे, महिपाल डसीला, महेंद्र भारद्वाज, प्रेम प्रकाश उपाध्याय आदि थे।