प्रधानाचार्य और एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले
बागेश्वर। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एवं माध्यमिक आकाश सारस्वत ने शनिवार को गरुड़ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जीआईसी मैगडीस्टेट में प्रधानाचार्य और एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले। डीईओ ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
डीईओ आकाश सारस्वत ने ग्रीष्मावकाश के बाद शनिवार को खुले विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। जीआईसी मैगडीस्टेट, जीआइसी वज्यूला,जूनियर हाईस्कूल पिंगलो, जूनियर हाईस्कूल डंगोली, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पिंगलो और प्राथमिक विद्यालय कोटफुलवारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें मैगडीस्टेट के प्रधानाचार्य और एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी कम मिली। जूनियर हाईस्कूल पिंगलो का भवन जीर्णशीर्ण हाल में मिला।