फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्य लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी अनिल का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांस्य लेकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ी अनिल का हुआ स्वागत
विज्ञापन

बागेश्वर। वियतनाम में आयोजित द्वितीय एशियाई कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले बागेश्वर के अनिल देव का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। एशियाई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले अनिल देव राज्य के पहले खिलाड़ी हैं।

बागेश्वर के किलपारा बदियाकोट निवासी अनिल देव विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में 10वीं के छात्र हैं। अनिल देव ने सात जून को वियतनाम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मलेशिया के खिलाड़ी को 20-12 और वियतनाम के खिलाड़ी को 23-20 से पराजित किया। वियतनाम से लौटकर यहां पहुंचने पर अनिल दानू का जोरदार स्वागत किया गया। जिले के खिलाड़ियों सहित विभिन्न संगठनों ने रविवार को ताकुला टैक्सी स्टेंड पर अनिल का माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों ने कहा कि अनिल ने अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। अनिल के इस प्रदर्शन से उसके पिता सुरेंद्र देव और माता देवकी देवी सहित अन्य परिजन गदगद हैं। स्वागत करने वालों में नरेंद्र देव, जमन सिंह, दिनेश दानू, राजेंद्र सिंह, विश्वविजय दानू, हिमांशु दानू, सुंदर दानू, अनिल, भूपेश दानू, प्रकाश दानू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें