फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जाना घायल किशोरी का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग की टीम धरमघर में तेंदुए के हमले में घायल किशोरी के यहां पहुंची। टीम ने पीड़ित को उपचार के लिए पांच हजार रुपये का मुआवजा भी दिया।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार तेंदुए ने किड़ई निवासी खुशाल सिंह की 14 वर्षीय बेटी पर हमला कर दिया था। किशोरी के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया था। घायल का सीएचसी कांडा में उपचार कराया गया। रविवार को वन विभाग की टीम घायल के घर पहुंची। उन्होंने घायल किशोरी का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने गांव में पिंजड़ा लगाने की मांग की। इस पर टीम ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। बाद में पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। टीम में मोहन सिंह कोरंगा, भूपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें