फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक विशन के इलाज के लिए धन जुटा रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। गांव गरीब महिला उत्थान मंच के संयोजक व लोक गायक विशन सिंह टंगड़िया बीते कुछ दिनों से बीमार हैं। उनका हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज चल रहा है। इधर विभिन्न संगठनों ने बीमार विशन सिंह के इलाज के लिए धन जुटाने की मुहिम चलाई है।
विज्ञापन


डोबा, गणियां निवासी विशन सिंह टंगड़िया की पहचान एक आंदोलनकारी व लोक गायक के रूप में रही है। अपने संगठन के माध्यम से वह ग्रामीणों के लिए आंदोलन करते रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए वह अक्सर तहसील व जिला मुख्यालय में अनशन करते रहे हैं। लोक गायक के रूप में भी विशन सिंह टंगड़िया के कई गीत अल्मोड़ा आकाशवाणी से गूंजते रहे हैं। बीते कुछ दिनों से बीमार विशन सिंह टंगड़िया का एसटीएच में इलाज चल रहा है। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले विशन सिंह टंगड़िया धन के अभाव से जूझ रहे हैं। इधर विभिन्न संगठनों ने विशन के इलाज के लिए धन जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है। धन जुटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। फेसबुक व व्हॉट्सएप के जरिये भी धन जुटाने की मुहिम तेज हो गई है। स्वयं सेवी संगठनों ने विशन के इलाज के लिए धन मुहैया कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें