बागेश्वर। भाजपा ने काफलीगैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाने की मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
बीडीसी मेंबर मटेल भूपाल रौतेला ने सीएमओ डॉ. जेसी मंडल को ज्ञापन सौंप कर कहा कि काफलीगैर तहसील में 8-10 हजार लोग रहते हैं। ये स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफलीगैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही निर्भर हैं। हजारों की आबादी होने के बाद भी खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड नहीं होता है।
इससे मरीज मजबूर होकर बागेश्वर आते हैं। उन्होंने काफलीगैर पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और खून की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा।