बागेश्वर।सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पेंशनर्स संगठन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को एरियर का भुगतान करने की मांग की। आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी कपकोट ब्लाक के चार पेंशनरों को उच्च ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया गया है। संगठन ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन में संशोधन किए जाने और पेंशनरों के लिए यू हेल्थ कार्ड जीओ जारी करने पर प्रदेश सरकार का आभार भी जताया। अध्यक्षता केशवानंद जोशी, संचालन नारायण गढ़िया ने किया। इस दौरान बहादुर परिहार, नंदन नेगी, अजय दानू, तारा कठायत, महेश कांडपाल, किशन राम, सुरेश जोशी, शिवराज गिरि, बची गिरि, ख्याली दत्त, कुंवर सिंह आदि थे। ब्यूरो