बागेश्वर। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान संचालित किया।
राइंका बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा, देश प्रेम, स्वावलंबन, सहभागिता के गुणों से भरपूर है। कार्यक्रम अधिकारी संजय टम्टा ने एनएसएस की आवश्यकता, उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एनएसएस से जुड़ने की अपील की। विद्यालय में छात्रों ने सफाई अभियान चलाया।। इस मौके पर राजीव निगम, मयंक जोशी, राजेश आगरी आदि थे। इधर राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर में भी एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने लक्ष्य गीत, स्वागत गीत, वंदना गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य शोभा टम्टा ने छात्राओं को एनएसएस की जानकारी दी। विद्यालय परिसर की सफाई भी गई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मंजू होलरिया, दीपा उपाध्याय, तुलसी बिष्ट, पार्वती देउपा, विद्या आदि मौजूद थे।