बागेश्वर। जनपद के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि चार मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हैं। बंद सड़कों के कारण कई गांवों का यातायात संपर्क भंग हो गया है। जिलाधिकारी ने बंद मोटर मार्गों को खोलने के आदेश दिए हैं।
कपकोट तहसील में भयूं- गडो, पपों- रताइस, बेड़ा मझेड़ा- जारती, लीली मोटर मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। जिलाधिकारी ने अभियंताओं की टीम को बंद मोटर मार्गों को तुरंत खोलने के आदेश दिए हैं। कपकोट तहसील में देव सिंह नलिवासी गुलम का मकान आपदा की भेंट चढ़ गया है। दफौट क्षेत्र के ताछनी में नैन सिंह का मकान भी आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे अलर्ट रहने की सलाह दी है। कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।