फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की फुहारों के बीच किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/ कपकोट/ कांडा। सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने बारिश की फुहारों के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान बागनाथ के पौराणिक मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने तीर्थ पुुरोहितों से रुद्री पाठ करवाए। इस मौके पर आज नगर में खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुुओं ने सरयू और गोमती के पावन संगम पर डुबकी लगाई। उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद तांबे कलशों में संगम का पावन जल भरा। बागनाथ मंदिर में ऊॅं नम: शिवाय के महामंत्र के साथ भगवान बागनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बागनाथ और पार्वती माता की बेलपत्र से पूजा अर्चना की। भोलेनाथ को सफेद वस्त्र, फल और मिठाई भेंट की। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से रुद्री पाठ कर दान पुण्य भी किया। रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। उधर नगर पंचायत कपकोट के शिव मंदिर, रैथल के सिद्धेश्वर, मोहली के शिव मंदिर में जलार्पण करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। कांडा के गोपेश्वर मंदिर, पगना के सत्तेश्वर महादेव के मंदिर में श्रद्धालुुुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें