बागेश्वर। लोनिवि द्वारा ग्वाड़ गांव के लिए मंजूर चार किमी लंबी सड़क कटने के बावजूद मुख्य गांव अभी भी सड़क से दूर से है। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देकर गांव को सड़क से जोड़ने के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है।
प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में ग्वाड़ के ग्रामीणों ने कहा है कि शासन ने गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पूर्व में चार किमी सड़क मंजूर की थी। यह सड़क तो कट गई मगर गांव तक नहीं पहुंच पाई। सड़क से गांव की दूरी अब भी एक किमी है। उन्होंने मंत्री से गांव के लिए राज्य सैक्टर से सड़क मंजूर कराने को कहा है। कहा कि गांव तक सड़क पहुंच ही नहीं पाई तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। उन्हाेंने गांव तक पूरी सड़क निर्माण करने की मांग की है। पत्र देने वालों में हर्ष सिंह, नेन सिंह, किशन सिंह, लछम राम, कुंदन सिंह, डुंगर सिंह आदि शामिल हैं।