बागेश्वर। नगरपालिका ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से नगर की खूबसूरती बिगाड़ रहे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर जब्त किए।
धार्मिक नगरी बागेश्वर की सड़कों के किनारे होर्डिंग, बैनर और पोस्टर से सरकारी सूचनाओं माइलस्टोन, संकेतों वाले बोर्ड ढक गए थे। बिजली के खंबों तक में होर्डिंग लगा दिए थे। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका अब तक दो वाहन से अधिक के होर्डिंग, बैनर जब्त कर चुकी है।
अब नगरपालिका नगर क्षेत्र में भवनों का पानी सीधे सड़कों और पैदल मार्गों में छोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। बता दें कि लाखों की लागत वाले बहुमंजिला भवनों के स्वामियों द्वारा अपने मकानों में डाउन पाइप नहीं लगाए हैं। सीधे छत से सड़क पर पानी गिरता है। ऐसे में सड़कों का हॉटमिक्स तो खराब हो ही रहा है आवाजाही करने वालों को भी दिक्कतें होती हैं।