फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जून को होगा पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव

विज्ञापन
vote - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया छह से 19 जून तक होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि विकासखंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत खोली में सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड गरुड़ के मेलाडुंगरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य भागुली देवी की मृत्यु होने के कारण उपनिर्वाचन कराया जाना है। ग्राम पंचायत खोली में सदस्य के लिए अनारक्षित पद है। मेलाडुंगरी सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए अनुसूचित जाति महिला आरक्षित है। उन्होंने बताया कि उपनिर्वाचन के खाली पदों के दावेदारी के लिए नाम निर्देशन पत्रों की जमा करने की तिथि पांच, छह जून, नाम निर्देशन पत्रों की जांच सात जून को, नाम वापसी आठ जून, निर्वाचन प्रतीक चिन्हों का आवंटन नौ जून को होगा। 19 जून को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान जबकि 21 जून को मतगणना होगी। उपनिर्वाचन प्रक्रिया के लिए बागेश्वर ब्लॉक के लिए बीडीओ आलोक भंडारी, गरुड़ के लिए बीडीओ गरुड़ विपिन चंद्र पंत को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। एडीओ भगवत सिंह रावत बागेश्वर, बलवंत सिंह रौतेला गरुड़ में सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें