फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनकर तैयार पर नहीं चलती मुनस्यारी के लिए बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-भराड़ी-शामा-तेजम से हिमनगरी मुनस्यारी सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पहले शामा से तेजम तक सड़क की चौड़ाई कम थी। अब करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण होकर उसमें हॉटमिक्स भी बिछ चुका है। बावजूद सड़क पर एक अदद भी बस नहीं चलती है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों को पहले जिला मुख्यालय आना पड़ता है इसके बाद उन्हें कोटमन्या, थल होते हुए मुनस्यारी जाना पड़ता है। इसमें काफी समय, रुपये की बर्बादी होती है। लोगों ने कहा कि मुनस्यारी के लिए जिला मुख्यालय से भराड़ी, शामा और तेजम होते हुए बस लगने से जहां लोगों को यातायात की सुविधा होगी। वहीं इससे पर्यटन और व्यापार को भी नए आयाम मिलेंगे।

उन्होंने केमु और रोडवेज के प्रबंधकों से मुनस्यारी के लिए शीघ्र बसें चलवाने के लिए कारगर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह धर्मशक्तू , व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा आदि शामिल हैं। इधर केमु के स्थानीय डायरेक्टर सुनील भंडारी ने बताया कि वह एआरटीओ से सड़क की स्थिति जानने के बाद ही प्रबंधन से सड़क में बस चलाने की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें