फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरॉक्षा ही महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जनपद में डीएम सहित विभिन्न पदों पर महिला अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। रंजना राजगुरु जहां जिलाधिकारी हैं वहीं मुख्य चिकित्सा पद पर डॉ. शैलजा भट्ट और जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पूनम पाठक कार्यरत हैं। इन सशक्त महिलाओं का मानना है कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण का अस्त्र है। महिलाओं को आने वाले समय में शिक्षा ही और अधिक सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु का कहना है कि महिला ही पहले परिवार और फिर समाज को शिक्षित करती है। सभी माता-पिता यदि अपनी बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें तो आने वाले समय में नारी और अधिक सशक्त होगी। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कलंक से भी समाज को मुक्ति मिलेगी। वह कहती है कि सभी का ध्यान रखते-रखते महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं दे पाती।

उन्होंने सभी महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट और जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक का कहना है कि शिक्षा से समाज में बड़ा बदलाव आया है। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जागरूक हुई हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें