फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ ने फूंका परीक्षा नियंत्रक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अंकतालिकाओं में गड़बड़ी की शिकायत करने पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा छात्र नेताओं को कोर्ट जाने की बात कहे जाने से छात्र संघ गुस्से में है। नाराज छात्र संघ ने बागेश्वर महाविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंक दिया। छात्र संघ उपाध्यक्ष ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में पुतला दहन करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि अंकपत्रों में गड़बड़ियों के कारण कई छात्र-छात्राओं का भविष्य दाव पर है। आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर जब छात्र संघ उपाध्यक्ष ने फोन पर कुमांऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की तो उनके द्वारा कोर्ट जाने की बात कही गई। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सभी मामलों को लेकर छात्र कोर्ट के चक्कर लगाने लगे तो पढ़ाई कैसे होगी। छात्र नेताओं ने अंकतालिकाओं में हुई गड़बड़ियों को दूर करने के बजाय इस तरह की सलाह देने पर नाराजगी जताई। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक के पुतले को आग के हवाले किया गया। छात्र संघ उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। छात्र नेताओं ने इस संबंध का एक ज्ञापन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री को भी प्रेषित किया।
पुतला फूंकने वालों में ललित गिरि गोस्वामी, तनुज कर्म्याल, मुकेश कुमार, तरुण जोशी, मनोज पाठक, दिनेश, करन मेहरा, मुकेश दानू, सूरज जोशी, हरीश परिहार, हरीश रावत आदि छात्र नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें