बागेश्वर में कार में अचानक ब्रेक लगने से कार सवार एक महिला घायल हो गई। महिला को मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। बागेश्वर-कपकोट मार्ग में एक महिला कार से जा रही थी। अचानक किसी व्यक्ति के सामने आने पर चालक के ब्रेक लगाने से महिला का सिर कार के डेशबोर्ड से टकरा गया। इससे महिला के सिर में हल्की चोट आ गई। महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।