बागेश्वर में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत ने बिना अवकाश स्वीकृत कराए कई दिनों से अनुपस्थिति चल रहे तीन एलटी शिक्षकों और दो प्रयोगशाला सहायकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि जीआईसी खाती के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और और वरिष्ठ सहायक द्वारा अवगत कराया गया है कि वहां तैनात एलटी शिक्षक शमशेर सिंह, गणेश नाथ, कमला पुनेठा और कार्यालय सहायक शंकर सिंह प्रयोगशाला सहायक शंकर दत्त शर्मा कई दिनों से अनुपस्थित हैं। उनके द्वारा अवकाश भी स्वीकृत नहीं कराया गया है। कपकोट के उपकोषाधिकारी को उनका वेतन रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।