बागेश्वर। साधन सहकारी समिति बागेश्वर के विलौना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक आकांक्षा चौधरी ने कैशलेस लेन-देन के बारे में बताया। इस मौके पर समिति के सचिव घनानंद पांडे ने सदस्यों और किसानों से दीन दयाल उपाध्याय किसान ऋण योजना का लाभ उठाने की अपील की।
वहां लक्ष्मण सिंह, रमेश प्रकाश, अंबा दत्त पांडे, खजान चंद्र पांडे, बलवंत सिंह, मनोहर दत्त तिवाड़ी, जीवन चंद्र जोशी, अर्जुन सिंह, हरिश्चंद्र पांडे आदि थे।