बागेश्वर। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति मिलने पर भाजपा ने जिले में पांच मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिला मंत्री राजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया की ओर से राजेंद्र प्रसाद को अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, ईश्वरी दत्त चौबे को किसान मोर्चा, दलजीत सिंह मर्तोलिया को जनजाति मोर्चा, दयाल सिंह नेगी को ओबीसी मोर्चा और मोहम्मद यामीन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी मोर्चों के अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए हैं। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, चंदन राम दास आदि ने खुशी जताई है।