फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद भी नहीं बिछ सके टायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद का कार्यकाल अब अंतिम दौर पर है, लेकिन प्रकटेश्वर मंदिर से थणा साहिब गुरुद्वारे की ओर जाने वाले रास्ते की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है। लोगों को उम्मीद थी कि पालिका इस रास्ते को अन्य रास्तों की तरह ही टायल बिछाकर बेहतर बनाएगी, लेकिन उनकी उम्मीद अब पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रकटेश्वर मंदिर से गुरुद्वारे की ओर जाने वाले रास्ते की हालत बदतर हो चुकी है। रास्ते में समय-समय पर होने वाले गड्ढों को पालिका पैच वर्क करके ढकती तो है, लेकिन थोड़े समय बाद दूसरी जगह गड्ढा हो जाता है।

हल्की बरसात में रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है। इस रास्ते से होकर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु थणा साहिब गुरुद्वारे को जाते हैं। अगले महीने उत्तरायणी का मेला लगेगा। बदहाल रास्ते से हर किसी को परेशानी होगी। नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका से रास्ते पर शीघ्र टायल बिछाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें