बागेश्वर। जीएस नेगी राइंका भटखोला में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिविरार्थी लता मिश्रा, पंकज बिनियाल, कमला उपाध्याय, पूजा जोशी, नेहा नेगी को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत थे। कार्यक्रम अधिकारी नंदा बल्लभ जोशी ने शिविर में शिविरार्थियों की ओर से सात दिनों तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहां पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कार्की, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, प्रधानाचार्य गिरीश राम आर्य, एसएन गौतम, नवीन आगरी, जीएस रावत, गोकुल चंद्र, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।