बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान संबंधी बैठक डीएम रंजना की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल साक्षर करना है। यह अभियान जिले में शुरू कर दिया गया है।
जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं, उनकी जानकारी हर व्यक्ति तक ऑनलाइन पहुंचनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखना और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना है।
उन्होंने हर व्यक्ति को आधार नंबर को अपने खाते से जोड़ने पर भी जोर दिया। इस मौके पर चयनित प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया।
10 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ केएन तिवारी, पीयूषांक गुप्ता, रोहित बहुगुणा, मनीष कुमार, प्रकाश चंद्र लोहनी, नीरज बिष्ट आदि थे।