फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित, कल्पना, नमन, ब्राह्मी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। रोहित, कल्पना, नमन, ब्राह्मी ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


बालकों के 12 वर्ष आयु वर्ग में रोहित दानू, कृष्णा खाती, जगदीश राठौर जबकि बालिका वर्ग में कल्पना दानू, गरिमा तड़ागी, ज्योति मेहता पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालकों के अंडर 14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में नमन खेतवाल, विजय भाकुनी, पंकज सिंह और बालिका वर्ग में ब्राह्मी बोरा, पूजा आर्या, हर्षिता कांडपाल पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, सहायक क्रीड़ा अधिकारी जुबैर अहमद, चंदन सिंह कोरंगा, कविता दफौटी, महिपाल सिंह गड़िया, हरीश कोरंगा, टीएस राणा, कमलेश तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें